विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO SONG : जरूर देखें 'पिंगा' पर प्रियंका-दीपिका का गजब का डांस

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 15 Nov 2015 05:40 PM (IST)

इन दिनों प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण फिल्‍म 'बाजीराव मस्‍तानी' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इसमें दोनों का एक बहुत ही खूबसूरत डांस जुगलबंदी भी हैं, जिसमें वो एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। जी हां, बात कर रहे हैं इस फिल्‍म के नए सॉन्‍ग 'पिंगा' की, जिसे रिलीज कर

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इसमें दोनों का एक बहुत ही खूबसूरत डांस जुगलबंदी भी हैं, जिसमें वो एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। जी हां, बात कर रहे हैं इस फिल्म के नए सॉन्ग 'पिंगा' की, जिसे रिलीज कर दिया गया है। इसमें प्रियंका और दीपिका मराठी लुक में बहुत ही खूबसूरती से डांस जुगलबंदी करती और एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही हैं। अब इस सॉन्ग के बारे में ज्यादा क्या कहना, आप इसे खुद यहां इस लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं।

इस सॉन्ग को श्रेया घोषाल और वैशाली माडे ने अपनी आवाज में गाया है और कोरियोग्राफ रेमो डिसूजा ने किया है। इस सॉन्ग को erosnow.com पर लॉन्च किया गया है। वैसे इस सॉन्ग को देखकर आपको फिल्म 'देवदास' की ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित की याद आ जाएगी, जिन्होंने 'डोला रे डोला' सॉन्ग पर अपनी खूबसूरत डांस जुगलबंदी से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया था। वैसे संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में प्रियंका और दीपिका के अलावा रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। आपको यह भी बताते चलें कि 18 दिसंबर को शाहरुख-काजोल की फिल्म 'दिलवाले' से बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर होने वाली है।